गैस सिलेंडर की किल्लत से बंद होने लगे छोटे स्तर से होटल और ठेला, पेज 5 लीड
औरंगाबाद, मार्च 24 -- जिले में गैस की किल्लत का असर छोटे होटल संचालकों और ठेला पर समोसा, चाट की बिक्री करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। कई जगहों पर होटल पर ताला लटक गया है तो कहीं पर किसी तरह आधे अधूरे तरीके से होटल का संचालन हो रहा है। कहीं स्टाफ की कटौती हो रही है तो कहीं पर बंद करने की तैयारी चल रही है। जानकारी के अनुसार काफी समय से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद है। ऐसे में जो होटल प्रत्येक दिन हजारों ग्राहकों को सेवा देते थे, अब वह ताला बंद कर घर पर पड़े हुए हैं। इसके अलावा छोटे होटल संचालक आधी क्षमता पर काम कर रहे हैं। किसी तरह होटल का खर्च निकल जा रहा है। औरंगाबाद के धर्मशाला रोड में ऐसे दर्जनों छोटे-बड़े होटल का संचालन होता है। यहां कंपनी स्वीट्स के नाम से दुकान का संचालन करने वाले रंजन कुमार ने बताया कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.