गुमला, अप्रैल 7 -- गुमला, प्रतिनिधि । गुमला शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। स्थिति यह है कि एजेंसियों और वितरण केंद्रों के बाहर हर सुबह से ही लंबी कतारें लग जा रही हैं। जहां महिलाएं, बुजुर्ग और युवा खाली सिलेंडर लेकर घंटों अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जिले में सात हजार से अधिक उपभोक्ता गैस बुकिंग के बाद भी सिलेंडर के लिए भटक रहे हैं और कई लोगों को बिना गैस लिए ही घर लौटना पड़ रहा है। यह समस्या पिछले एक महीने से लगातार बनी हुई है। मंगलवार को जिला मुख्यालय के मुरली बगीचा तालाब के समीप गैस वितरण के दौरान करीब पांच सौ से अधिक लोग लाइन में खड़े नजर आए। दिन के लगभग 11 बजे से शुरू हुआ वितरण शाम चार बजे तक चलता रहा, लेकिन धूप में घंटों इंतजार के बावजूद कई उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल सकी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.