अमरोहा, मार्च 29 -- भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) की मासिक बैठक तहसील परिसर में आयोजित हुई, जिसमें किसानों और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। शनिवार को बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव डा. सुमित कुमार नागर ने कहा कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत से लोग परेशान हैं और समय पर आपूर्ति न होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देना चाहिए। बैठक में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, सड़कों पर अव्यवस्था, किसानों की भूमि में गलत दर्ज अंश, छुटटा पशुओं से फसलों को नुकसान, खाद-बीज की कमी तथा सिंचाई के लिए पानी की समस्या जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। लेखपालों द्वारा किसानों से अवैध वसूली के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई। साथ ही पात्र किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना...