चम्पावत, मार्च 23 -- चम्पावत। चम्पावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने रसोई गैस किल्लत और महंगे होते सिलेंडर को लेकर विरोध जताया। शीघ्र मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। चम्पावत मोटर स्टेशन में सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया। लगातार बढ़ रही गैस की किल्लत को लेकर बीजेपी सरकार का पुतला दहन करते हुए जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चम्पावत जिले भर में लगातार लोग गैस सिलेंडर के लिए दर दर भटक रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी रसोई गैस नहीं मिल पा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.