गढ़वा, अप्रैल 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गैस सिलेंडर की किल्लत का असर अब 16 अप्रैल से शुरू हो रही शादियों पर दिखने लगा है। गैस की कमी और बढ़ती लागत के कारण कैटरिंग के दामों में 15 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिन लोगों ने 500-600 मेहमानों को शादी पर न्योता दे रखा है, उनका बजट करीब 75 हजार से एक लाख रुपए तक बढ़ जा रहा है। उक्त आर्थिक बोझ का सबसे अधिक असर मिडिल क्लास परिवारों पर पड़ रहा है, जो अब खर्च कम करने के लिए समारोहों को छोटा कर रहे हैं। फूड आइटम में कटौती कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- शादी वाले घरों का बजट बिगड़ा, महंगाई से खर्च दो-तीन लाख तक बढ़ा शादी-विवाह में नाश्ता के लिए लगने वाले लाइव काउंटर को भी बंद करने की नौबत आ गईं है। पहले इन काउंटरों पर जलेबी, इमरती, डोसा, हलवा, चाट, चाउमिन, छोला भटूरा, पाव-भाजी परोसे जाते थे। लोग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.