धनबाद, मार्च 18 -- जोड़ापोखर। आम आदमी पार्टी धनबाद जिला की इकाई ने मंगलवार को धनबाद सहित देश में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर लोदना मोड़ पर विरोध प्रदर्शन किया। इसे मोदी सरकार की विफल विदेश नीति और कालाबाजारी करार दिया।कहा कि जनता परेशान है और सिलेंडर के दर्शन दुर्लभ हो गए है। दो दिन तक एक साजिश रचकर दुर्गापुर, बोकारो प्लांट बन्द रखा गया था। आरोप लगाया कि लोगों को बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। उन्हें ऊंचे दामों पर खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। नागरिकों को सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। इस मौके पर महेंद्र सिंह मीनू, राजेश कुमार, संजय सिन्हा, सदरे आलम, जावेद खान, राजेश सरकार, शान अंसारी, जोएल अंसारी, समरेंद्र पासवान , मोहम्मद अहमद, अर्सलान खान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...