लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी छात्र सभा और सपा कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने LPG मतलब 'लापता गैस' लिखे बैनर और पोस्टर हाथों में लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आम जनता को न तो समय पर गैस सिलेंडर मिल रहा है और न ही महंगाई पर कोई नियंत्रण हो पा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता आक्रोश में आकर एक बस पर चढ़ गए और वहीं से नारेबाजी करने लगे। स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस पर चढ़े कार्यकर्ताओं को नीचे उतारा। इसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.