लोहरदगा, मार्च 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत का असर अब आम जनजीवन के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक आयोजनों पर भी पड़ने लगा है। पर्व-त्योहार का समय नजदीक होने के कारण जहां एक ओर घरों में विशेष पकवान बनाने की तैयारी चल रही है, वहीं दूसरी ओर गैस सिलेंडर की कमी लोगों की चिंता बढ़ा गई है। स्थिति यह है कि गैस बुकिंग कराने के कई दिनों बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों को या तो इंतजार करना पड़ रहा है या फिर अधिक कीमत देकर निजी स्तर पर गैस की व्यवस्था करनी पड़ रही है।पर्व-त्योहार के दौरान होने वाले भण्डारे और सामूहिक भोज के आयोजकों को भी गैस सिलेंडर की व्यवस्था करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कई सामाजिक संगठनों का कहना है कि पहले आसानी से कॉमर्शियल सिलेंडर मिल ...