मिर्जापुर, मार्च 13 -- मिर्जापुर। रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती किल्लत व कालाबाजारी के विरोध में गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष भगवानदत्त पाठक उर्फ राजन पाठक के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रतीक रूप में गैस सिलेंडर लिए कार्यकर्ता काबाला बाजारी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को संबोधित पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह को सौंप। शहर अध्यक्ष ने कहा कि मध्य पूर्व के देशों में चल रहे अमेरिका और ईरान युद्ध के कारण पूरे देश के साथ जनपद में गैस सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल की किल्लत पैदा गई है। जिससे काला बाजारी को बढ़ावा मिल रहा है। यही नहीं सिलेंड न मिलने से कई घरों के चूल्हे की आग बुझने की कगार पर पहुंच गई है। उन्होंने डीएम से गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित क...