गंगापार, मई 4 -- करछना तहसील के कई गांवों में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री और काला बाजारी का खेल खुलेआम चल रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। आरोप है कि बिना वैध कनेक्शन के सिलेंडर ऊंचे दामों पर चोरी-छिपे बेचे जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ लोग प्रतिदिन तीन से चार ग्राहकों को सिलेंडर उपलब्ध करा रहे हैं, जबकि खरीदारों की पहचान तक गोपनीय रखी जाती है। पहले जहां 100-200 रुपये अतिरिक्त देकर आसानी से सिलेंडर मिल जाता था, वहीं अब उपलब्धता भी सीमित हो गई है। इस अव्यवस्था का सीधा असर वैवाहिक कार्यक्रमों पर पड़ रहा है। शादी-ब्याह के सीजन में गैस की किल्लत के चलते लोगों को भोजन व्यवस्था में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग की अनदेखी से यह धंधा फल-फूल रहा है। लोगों ने प्...