गैस सिलेंडर की कमी से भंसाली ट्रस्ट का किचन बंद होने के कगार पर
गया, मार्च 13 -- बोधगया में भंसाली ट्रस्ट द्वारा संचालित 42वां (बी) वार्षिक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर चल रहा है। वहां गैस सिलेंडर की कमी के कारण ट्रस्ट का सामुदायिक किचन के संचालन पर संकट गहरा गया है। निगमा बौद्धमठ परिसर में चल रहे इस किचन में प्रतिदिन हजारों मरीजों, उनके परिजनों और कर्मचारियों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। गैस की आपूर्ति बाधित होने से किचन बंद होने की स्थिति में पहुंच गया है, जिससे ट्रस्ट प्रबंधन की चिंता बढ़ गयी है। भंसाली ट्रस्ट के किचन में प्रतिदिन दोपहर और शाम के समय लगभग पांच-पांच हजार लोगों के लिए भोजन बनाया जाता है। इनमें करीब दो हजार मरीज, दो हजार मरीजों के सहयोगी और लगभग एक हजार कर्मचारी शामिल हैं। यह भोजन पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। बोधगया में आंखों के ऑपरेशन के लिए बिहार, झारखंड और उत्तर प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.