संभल, मार्च 18 -- समाजवादी पार्टी महिला सभा ने बुधवार को रसोई गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट पर डिप्टी कलेक्टर नीतू रानी को सौंपा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता यादव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि जिले में गैस सिलेंडरों की किल्लत से आम जनता परेशान है और कालाबाजारी बढ़ रही है। महिला सभा ने मांग की कि कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए और गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान विमलेश कुमारी, दर्शन देवी, रोमा, सावित्री, कंचन आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.