सीतामढ़ी, मार्च 28 -- सीतामढ़ी। पेट्रोलियम कंपनियों ने एजेंसियों को मिलने वाली घरेलू गैस की आपूर्ति में 30 प्रतिशत से अधिक कटौती कर दी है। जिससे उपभोक्ताओं को गैस डिलीवरी में देरी का सामना करना पड़ रहा है। 19 किलो का व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति कंपनियों ने 07 मार्च से ही बंद कर दिया है। इंडेन के सेल्स ऑफिसर के मुताबिक विगत सोलह दिनों में मात्र 160 व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति की गई है। वह भी सिर्फ पुलिस लाइन, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय एवं आंबेडकर कल्याण छात्रावास में ही आपूर्ति करने का आदेश है। व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से होटल वाले की परेशानी बहुत बढ़ गई है। कई बड़े होटल व रेस्टोरेंट को आपूर्ति नहीं होने से बंद की स्थिति है या वैकल्पिक साधनों का उपयोग कर रहे हैं।नगर के कई होटलों में बिजली उपकरण एवं कोयला का इंतजाम किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.