बांका, मार्च 25 -- बांका, निज संवाददाता। बांका सदर अस्पताल में मंगलवार को अग्निशमन विभाग द्वारा गैस सिलेंडर से लगने वाले आग से बचाव के लिए एक मॉकड्रिल का आयोजन किया। इस ड्रिल के दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद की स्थिति से निपटने के लिए जरूरी कदमों और बचाव उपायों को दर्शाया। जहाँ कार्यक्रम में अस्पताल के कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे। मौक़े पर अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि, गैस सिलेंडर में आग लगने पर सबसे पहले सिलेंडर को आंच से दूर ले जाना चाहिए, और यदि आग फैल रही हो तो नजदीकी दमकल स्टेशन को सूचित किया जाए। इसके अतिरिक्त गैस सिलेंडर के आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाना और आग पर काबू पाने के लिए उचित उपकरणों का इस्तेमाल करना जरूरी है। यह मॉकड्रिल स्थानीय लोगों क...