भदोही, अप्रैल 22 -- भदोही, संवाददाता। लगन में गैस सिलेंडर किल्लत संग डीज-रोडलाइट, टेंट व झालर महंगा हो गया है। जंग की तपिश का असर विवाह और तिलकोत्सव में दिख रहा है। शादी में 10 से बीस फीसदी अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। शादी में गैस सिलेंडर का विशेष महत्व होता है। अमेरिका-इजराइल युद्ध तो थमा लेकिन गैस सिलेंडर किल्लत अब भी बना हुआ है। इतना ही नहीं टेंट, डीजे, रोड लाइट, झालर, मेज, कैरेटिंग, खाद्य-पेय पदार्थ समेत सब कुछ महंगा हो गया है। जिनका बजट दस लाख में शादी करने का था वह सीधे 11 से 12 लाख तक बढ़ गया है। हर तबके को यहीं चिंता सताए जा रही है कि शादी की मर्यादा को कैसे बचाया जाए। यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडरों की किल्लत से शादी का रंग भी फीका, घट गया मेन्यु यहीं कारण है कि युद्ध के बाद पड़ने वाले शादियों में बारातियों की संख्या में भी कमी आ रहा है। ट...