शाहजहांपुर, मार्च 18 -- शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव के निर्देश पर जनपद में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया के नेतृत्व में खिरनी बाग स्थित जीआईसी मैदान के पास पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गैस की बढ़ती कीमतों को खत्म करने और पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग उठाई। महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कई दिनों से गैस की भारी किल्लत है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। महंगाई और गैस संकट के कारण महिलाओं की समस्याएं और बढ़ गई हैं।जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया ने कहा कि सरकार द्वारा गैस की कमी ...