रांची, अप्रैल 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची अनुभाजन कार्यालय की टीम ने सोमवार को हरमू राजा हाता स्थित एक घर में छापेमारी कर 15 गैस सिलेंडर बरामद किया है। इस मामले में प्रभारी पणन पदाधिकारी ने किरायेदार जीतेंद्र कुमार के विरुद्ध कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आवेदन में कहा गया है कि जिला प्रशासन को हरमू में गैस सिलेंडर के भंडारण की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने छापेमारी कर किराये के घर से घरेलू गैस सिलेंडर एक पीस, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नौ पीस और छोटा गैस सिलेंडर तीन पीस बरामद किया है। पता चला कि जीतेंद्र ने मनोहर नाथ शाहदेव के घर का किराए पर लिया था। वहां पर अवैध रूप से सिलेंडर का भंडारण कर रहा था। आवेदन में कहा गया है कि व्यवसायिक और घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण करना और कालाबाजारी करना नियम विरुद्ध है। इधर, पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.