मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- मुजफ्फरनगर स्थानीय प्रकाश चौक स्थित क्रांति सेना महिला मोर्चा की बैठक संगठन कार्यालय में हुई । इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के महिला संगठन से जुड़ी कई महिलाओं ने क्रांति सेना की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में संगठन के विस्तार के साथ-साथ गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और स्मार्ट मीटर में धांधली जैसे जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा हुई।बैठक जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व में हुई बैठक में रजनी शर्मा, मोना त्यागी, विजयलक्ष्मी और संध्या मलिक क्रांति सेना में शामिल हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि क्रांति सेना का परिवार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन महिलाओं के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जनहित के मुद्दों को और अधिक मजबूती से उठाएगा। चौधरी ने क्षेत्र में गैस सिलेंडर क...