औरैया, मार्च 13 -- अजीतमल, संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में तहसील अजीतमल पहुंचकर उपजिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना के लिए गैस सिलेंडरों की समयबद्ध और सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है। इससे विद्यालयों की पठन-पाठन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को समय पर मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराना सरकार की महत्वपूर्ण योजना का हिस्सा है, इसलिए परिषदीय विद्यालयों के लिए गैस सिलेंडर की व्यवस्था प्...