गुड़गांव, मार्च 31 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिले में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी रोकने और शिकायतों के लिए लघु सचिवालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। सातों दिन और 24 घंटे कंट्रोल रूम के नंबर 0124-2868930 पर शिकायत की जा सकेगी। इसकी शुरुआत मंगलवार को की गई। शिकायत पर तत्काल विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। डीसी अजय कुमार ने कहा कि शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाते हुए लघु सचिवालय के सेकेंड फ्लोर स्थित एनआईसी रूम में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां आमजन गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता, आपूर्ति में देरी, कालाबाजारी या अवैध भंडारण जैसी समस्याओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।डीएफएससी डॉ. अशोक रावत ने बताया कि कंट्रोल रूम पर प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाएगा। लोगों से अपील की गई कि यदि कह...