रुडकी, मार्च 28 -- भगवानपुर, संवाददाता। भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में इन दिनों गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते औद्योगिक इकाइयों की कैंटीन व्यवस्था चरमरा गई है। क्षेत्र की कई प्रमुख कैंटीन बंद हो चुकी हैं, जिससे यहां काम करने वाले श्रमिकों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। कैंटीन संचालकों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से कॉमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आपूर्ति ठप होने के कारण वे कैंटीन चलाने में असमर्थ हैं। कहा कि बिना ईंधन के खाना बनाना असंभव है। हमें न तो कॉमर्शियल सिलेंडर मिल पा रहे हैं और न ही घरेलू सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित हो पा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...