हापुड़, मार्च 13 -- केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहा पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई और कालाबाजारी से आमजन को मुक्ति दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से देश-प्रदेश की जनता त्रस्त है। कमरतोड़ महंगाई, गैस किल्लत एवं जरूरी सामानों की कालाबाजारी से जनता परेशान हो रही है। लेकिन दिनों दिन खाद्य पदार्थों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि होती जा रही है। सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरफ विफल हो चुकी है।उन्होंने कहा कि इन दिनों गैस सिलेंडर की क...