गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के आरोप में दो दबोचे
गुड़गांव, अप्रैल 28 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई की। खाद्य एवं पूर्ति विभाग के साथ मिलकर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में वाणिज्यिक और घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। चालक और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि गांव धनकोट में बीकानेर मिष्ठान भंडार के पास एक गैस सिलेंडरों से भरी गाड़ी खड़ी है, जिसमें वाउचर से अधिक सिलेंडर रखकर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर छापेमारी की। जांच के दौरान टीम ने गाड़ी के चालक आशीफ और हेल्पर सानू को काबू किया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई और वाउचर से मिलान किया गया, तो उसमें निर्धारित संख्या से कहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.