कन्नौज, मार्च 22 -- कन्नौज। जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक के दावों के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कथित रूप से ठठिया थाना क्षेत्र के बस्ता गांव में एक दुकान पर दर्जनों गैस सिलेंडर खुलेआम रखे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है, लेकिन इसके सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में एक दुकान पर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें कथित तौर पर सरकारी दर से अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है। जबकि जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि गैस सिलेंडर केवल उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से ही उपलब्ध कराए जाएं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई एक दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.