खगडि़या, मई 30 -- अलौली। एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के गैस सिलेंडर प्राप्त करने की कठिनाई से परेशान उपभोक्ता जलावन से खाना बनाने को मजबूर हैं। जिस कारण क्षेत्र में गोबर का गोईठा भी महंगा होने लगा है। मक्का की बलड़ी भी अधिकांश लोग खरीद करने लगे हैं। यहां तक कि स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भी जलावन के चूल्हे पर मध्याहन भोजन बनते देखा जा रहा है। सिलेंडर प्राप्त होने का अधिक समय, होम डिलीवरी नहीं होना, लगातार मूल्य वृद्धि आदि कारण है। दुकानदारों ने भी सिलेंडर बंद कर चूल्हा का उपयोग शुरू कर दिया है। उपभोक्ता विकास कुमार, कुंदन कुमार ने बताया कि गरीब से गरीब को गैस सिलेंडर त्याग कर फिर पुरानी व्यवस्था पर आज खड़ा होना मजबूरी हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...