मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कच्ची-पक्की में एक दुकानदार के घर में गैस सिलिंडर में रिसाव के बाद आग पकड़ ली। घर में फंसीं महिलाओं और बच्चों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। गैस सिलिंडर में आग से अफरातफरी मच गई। विस्फोट के डर से आसपास के घरों से भी लोग बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम और सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फायर फाइटर टीम ने गैस सिलिंडर को फटने से बचाया। बताया गया कि गैस सिलिंडर का वासर कटने के कारण रेगुलेटर के नीचे से आग पकड़ ली थी। घर में महिलाओं ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सिलिंडर की आग नहीं बुझी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने कपड़े से सिलिंडर को लपेटकर आग को बुझा दिया। इसके बाद वासर बदल कर सिलिंडर के रिसाव को बंद किया गया। मौके पर फायर टीम ने इस तरह की आग बुझाने के तरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.