हल्द्वानी, मार्च 19 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कमर्शियल गैस की आपूर्ति बाधित होने से हल्द्वानी में ऑटो सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है। करीब 350 सीएनजी ऑटो के पहिए थमने से सैकड़ों चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हल्द्वानी शहर में विभिन्न रूटों पर तीन हजार से अधिक ऑटो रिक्शा संचालित होते हैं, जिनमें लगभग 350 सीएनजी आधारित हैं। पिछले करीब दस दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिससे ये ऑटो सड़कों से गायब हो गए हैं। नतीजतन, इन पर निर्भर सैकड़ों चालकों की आय का मुख्य स्रोत ठप पड़ गया है। हालांकि, शहर में साढ़े चार हजार से अधिक ई-रिक्शा संचालित होने के कारण यात्रियों को आवागमन में ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। लेकिन ऑटो चालकों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। तिपहिया ऑटो चालक-मालिक वेलफेयर सोसाइटी...