सीवान, मई 22 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। महाराजगंज बाजार में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का असर छोटे खाद्य व्यवसायों पर साफ दिखाई देने लगा है। गैस की किल्लत के कारण फास्ट फूड, छोले-भटूरे, चाउमीन, समोसा तथा गर्म भुजा बेचने वाली कई दुकानें बंद पड़ी हैं। इससे छोटे दुकानदारों की आमदनी प्रभावित हो रही है, वहीं ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कई दिनों से समय पर कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। गैस एजेंसियों पर लंबी कतार लग रही है, जबकि सप्लाई सीमित मात्रा में की जा रही है। ऐसे में सभी दुकानदारों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। गैस नहीं मिलने के कारण कई लोगों को मजबूरी में अपनी दुकानें बंद रखनी पड़ रही हैं।

दुकानदारों की परेशानियाँ फास्ट फूड विक्रेताओं ने बताया कि उनका...