हल्द्वानी, मार्च 25 -- पूनम मौर्य, हल्द्वानी। शहर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत का सीधा असर अब आम उपभोक्ताओं की थाली पर दिखने लगा है। शहर की कई डेयरियों में दूध, दही और पनीर के दाम 10 से 20 रुपये तक बढ़ गए हैं, जबकि कई मिठाई दुकानों पर जलेबी बनना लगभग बंद हो गया है। खासकर नवरात्र के समय यह संकट लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। सिंधी चौक में जायसवाल स्वीट्स और कालाढूंगी रोड मेंतिवारी डेयरी के संचालक का कहना है कि गैस नहीं मिलने के कारण अब लकड़ी और कोयले का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे लागत बढ़ गई है। इसी वजह से डेयरी उत्पादों में बढ़ोतरी करनी पड़ी है। वहीं, नहर कवरिंग रोड स्थित संतोष डेयरी संचालक ने बताया कि यदि जल्द स्थिति सामान्य नहीं हुई तो एक अप्रैल से कई अन्य डेयरी संचालक भी दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं। उधर, कुछ मिठाई विक्रेत...