बाराबंकी, मार्च 20 -- बाराबंकी। घरेलू गैस की किल्लत अब लोगों के दामपत्य जीवन में भी खटास भरने लगी है। ऐसा ही एक मामला घुंघटेर थाना के बौधनी मजरे खटौली गांव में देखने को मिला। दो दिन पहले गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर पति ने पत्नी से चूल्हा पर भोजन पकाने के लिए कहा। जिससे उनके बीच झगड़ा होने लगा। पत्नी ने चूल्हे पर भोजन पकाने से मना कर दिया। पति के सोने के बाद पत्नी अपने दुधमुंहे बच्चे को लेकर घर से चली गई। इस पर पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पत्नी अपने मायके में है। बौधनी मजरे खटौली गांव निवासी अनिल कुमार औद्योगिक क्षेत्र उमरा में नाइट ड्यूटी करते हैं। वह 16 मार्च की सुबह करीब आठ बजे ड्यूटी से घर लौटे। घर में पत्नी ने खाना नहीं बनाया था। उन्होंने पत्नी सुमन देवी (29) से खाना न बनने का कारण पूछा। इस पर सुमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.