कौशाम्बी, मार्च 13 -- गैस सिलेंडर की कमी का असर अब रसोई व आम जनजीवन के साथ-साथ छोटे कारोबारियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सिराथू तहसील समेत क्षेत्र के कई कस्बों और बाजारों में एलपीजी गैस समय से न मिलने के कारण चाट एवं फास्ट फूड के कई ठेले पिछले तीन-चार दिनों से बंद पड़े हैं। इससे छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। वहीं दूसरी ओर किराना व्यापारी भी प्रभावित हैं। चाट, समोसा, चाउमीन, बर्गर और अन्य फास्ट फूड का कारोबार करने वाले लोग तहसील गेट, चौराहों व बाजारों में दुकानें लगाकर कमाई करते हुए परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इन दुकानदारों का कहना है कि गैस सिलेंडर न मिलने के कारण वह अपने ठेले और दुकानें संचालित नहीं कर पा रहे हैं। कई दुकानदारों ने मजबूरी में अपने ठेले बंद कर दिए हैं। इससे उनकी रोजाना की आय पूरी तरह प्रभावित हो ...