मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर। गैस संकट से कांच की चूड़ियां 40 फीसदी तक महंगी हो गई है। कॉमर्सियल गैस की किल्लत से फिरोजाबाद में करीब 80 से 100 फैक्ट्रियां बंद हो गईं हैं। उत्पादन बंद हाने से वहां से आवक पूरी तरह से ठप है, जिससे बाजार में कांच की चूड़ियों की कीमत 30-40 फीसदी तक बढ़ गई है। इसका व्यापक असर ईद के बाजार पर पड़ा है। इस्लामपुर में इस बार लोगों को पसंदीदा चूड़ियां नहीं मिल पा रही हैं।इस्लामपुर चूड़ी विक्रेता संघ के सचिव सूरज प्रसाद ने बताया कि पटना के बाद मुजफ्फरपुर का इस्लामपुर चूड़ियों की सबसे बड़ी मंडी है। यहां 22 थोक समेत 30 से अधिक खुदरा विक्रेता हैं। थोक विक्रेताओं में 21 फिरोजाबाद के ही रहने वाले हैं। बाजार में मासिक कांच की चूड़ियों का कारोबार करीब पांच करोड़ का होता है। यहां उत्तर बिहार के अलावा असम के तेजपुर, डिब्र...