भभुआ, मार्च 26 -- मजदूरों के सामने परिवार का खर्च चलाने की खड़ी हो रही चुनौती (पटना टास्क) मोहनियां, एक प्रतिनिधि। खाड़ी देश में चल रहे युद्ध के चलते पैदा हुआ गैस संकट अब देश के औद्योगिक शहरों को भी प्रभावित करने लगा है। इसका सबसे ज्यादा असर वहां रहकर काम करने वाले प्रवासी मजदूरों पर पड़ता दिख रहा है। वह रसोई गैस की किल्लत के चलते अपने गांव लौटने को मजबूर हैं। बड़े शहरों से प्रवासी मजदूरों के पलायन से जहां छोटे-बड़े उद्योग-धंधे प्रभावित हो सकते हैं, वहीं मजदूरों के परिवारों के सामने अपना खर्च चलाने की चुनौती भी खड़ी हो गई है। पंजाब में रहकर मजदूरी का काम करने वाले शहर के लालू प्रसाद का कहना है कि सिर्फ वही नहीं, उसके साथ तीन-चार लोग और भी पंजाब से लौटकर अपने गांव आए हैं। ट्रेन में कई वैसे लोग मिले, जो गया, खिजरसराय, अरवल, बारुण, औरंगाबाद के निव...