हरिद्वार, मार्च 19 -- एलपीजी संकट का असर सेवा कार्यों पर भी पड़ रहा है। संतों, फकीरों और जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन कराने वाला बाबा बंशीवाला अन्नपूर्णा आश्रम इन दिनों मुसीबत से गुजर रहा है। गैस सिलेंडर खत्म होने के कारण इस आश्रम की रसोई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। लकड़ी और डीजल भट्टियों के सहारे किसी तरह भोजन तैयार किया जा रहा है। प्रबंधक ऋषभ जैन ने बताया कि यहां रोजाना औसतन 1300 लोगों को भोजन कराया जाता है। सुबह करीब 700 संत-फकीर भोजन करते हैं, जबकि शाम को करीब 400 फकीरों को भोजन दिया जाता है। इसके अलावा 150 विद्यार्थी और कर्मचारी भी सुबह-शाम भोजन करते हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर 25 सिलेंडरों का स्टॉक रहता है और रोज करीब छह सिलेंडरों की खपत होती है। लेकिन, वर्तमान में स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। आखिरी बार सात मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.