नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। एलपीजी गैस संकट मामले को लेकर भाजपा और आप के बीच सियासत गरमा गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा रसोई गैस संकट को लेकर प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी की निंदा की है। सचदेवा ने कहा कि देश ही नहीं आधे से अधिक विश्व एलपीजी गैस संकट से गुजर रहा है। इसका कारण ईरान और अमरीका के बीच चल रहा युद्ध है। इससे खाड़ी देशों से गैस व पेट्रोल की सप्लाई रुक गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश में उत्पन्न गैस संकट को सुलझाने में लगी है और सारी दुनिया की तरह देश में भी उपयोग वरीयता तय की जा रही है। इससे आवश्यक सेवाओं के लिए रसोई गैस की कमी न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.