गया, मार्च 28 -- प्रखंड क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कमी के कारण इन दिनों कोयला और लकड़ी की मांग तेजी से बढ़ गई है। मजबूरी में लोग पारंपरिक ईंधनों की ओर लौट रहे हैं, जिसका फायदा अवैध सप्लायर उठा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, गुरुआ बाजार और आसपास के गांवों में चोरी का कोयला व लकड़ी ऊंचे दामों पर बेची जा रही है। जरूरत के चलते लोग महंगे दाम पर भी इसे खरीदने को मजबूर हैं। यह ईंधन घरों के साथ-साथ दुकानों और छोटे होटलों में भी धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.