रांची, मार्च 22 -- संवाददाता। रांची शहर में घरेलू गैस की किल्लत के बीच अब पैनिक बुकिंग ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। उपभोक्ता जरूरत से पहले ही बार-बार बुकिंग कर रहे हैं, जिससे गैस एजेंसियों पर असामान्य दबाव बन गया है। हालात यह है कि अधिकांश एजेंसियों में तीन हजार से अधिक सिलेंडरों का बैकलॉग हो चुका है और सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है।गैस एजेंसियों के कार्यालयों और गोदामों में रविवार को भी भीड़ देखी गई। उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए 2 से 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। लंबी कतारों के कारण होम डिलीवरी व्यवस्था भी चरमरा गई है और कई इलाकों में गाड़ियां देर से पहुंच रही हैं। एजेंसियों का कहना है कि लगातार कॉल और बार-बार बुकिंग के प्रयास से सिस्टम पर भी दबाव बढ़ गया है। खासकर इंडेन के उपभोक्ताओं को बुकिंग में अधिक परेशानी हो रही है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.