प्रयागराज, मार्च 13 -- रसोई गैस की बढ़ी कीमत और किल्लत के विरोध में सपा महिला सभा ने शुक्रवार को सिविल लाइंस के सुभाष चौराहा पर धरना दिया। सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव अंकिता श्रीवास्तव की अगुवाई में धरने में शामिल पार्टी के सदस्यों ने बढ़ी कीमत वापस लेने और संकट दूर करने की मांग की। धरने में निर्मला यादव, सुषमा यादव, रेनू भारतीय, चंचल, शिवा केसरवानी, आदित्य पटेल, शिवा बागी, सद्दाम अंसारी, अजय राज त्रिपाठी, राहुल यादव, संदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...