गैस संकट पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हल्द्वानी, अप्रैल 13 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। शहर में गैस आपूर्ति की अव्यवस्था और बढ़ती कीमतों को लेकर सोमवार को युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। हल्द्वानी के नवनियुक्त अध्यक्ष इंजीनियर सुमित कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि गैस की अनियमित आपूर्ति से आम जनता को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। महंगे सिलेंडरों ने छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी संचालकों की कमर तोड़ दी है। संगठन ने मांग उठाई कि संकट खत्म होने तक प्रभावित लोगों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। इसके साथ ही विवाह समारोहों में सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने, गैस आपूर्ति को नियमित करने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई। इस दौरान मोहम्मद अनस, स्वाति जोशी, जूही चौपाल, नदीम सैफी, उमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.