पटना, अप्रैल 4 -- भाकपा-माले ने गैस संकट, बिजली दर में वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त आंदोलनात्मक पहल कदमी के लिए विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाने की मांग की है। भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने गठबंधन के सभी दलों को यह पत्र लिखा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं केडी यादव और कमलेश शर्मा ने गठबंधन के नेताओं से मुलाकात भी की है। शनिवार को पार्टी ने बताया कि इस पत्र में अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर थोपे गए युद्ध से भारत में एक गहरा ऊर्जा संकट आकार लेने की बात कही गई है। रसोई गैस की भारी किल्लत ने आम जनता का जीवन दूभर कर दिया है। बिहार की स्थिति और भी चिंताजनक है। इसके लिए बिना देर किए एक संयुक्त बैठक बुलाई जाए और चरणबद्ध, निर्णायक आंदोलन की रूपरेखा तय की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...