लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- घरेलू गैस संकट को लेकर बुधवार को लखीमपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता गले में कंडे की माला पहनकर जिला कलक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ से नारेबाजी की। लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष यश मोहन पटेल की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने गैस सिलेंडर की लगातार कमी और बढ़ती कीमतों को केंद्र सरकार की नाकामयाब नीतियों का नतीजा बताया। प्रदर्शन से पहले सपा कार्यकर्ताओं ने लोहिया भवन पर बैठक की, जहां गैस संकट समेत कई स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद वे जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर हमला कर रही है और गैस संकट ने आम आदमी की चूल्हे‑चौके की मुश्किलें बढ़ा दी है। इस मौके पर जिला महासचिव हकिउल्ला खां,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.