नई दिल्ली, मार्च 14 -- नई दिल्ली, व.सं.। एलपीजी सिलेंडर मिलने में आ रही परेशानी के विरोध में जंतर मंतर पर शनिवार को प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग करते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकी जाए। साथ ही हर व्यक्ति को साधारण दरों पर सिलेंडर मुहैया कराया जाए। प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर-बनैर लेकर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एलपीजी संकट के बीच गैस सिलेंडर अधिक दामों में मिल रहा है। उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की। भारत की क्रांतिकारी मजदूर पार्टी के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। इसमें अलग-अलग छात्र संगठन भी शामिल हुए। प्रदर्शन में शामिल प्रियमवदा ने आरोप लगाते हुए कहा कि एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए लोगों को लंबी-लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। ऐसे में गैस संकट को तत्काल दूर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.