नई दिल्ली, मार्च 13 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली कांग्रेस ने घरेलू गैस सिलेंडर मिलने में हो रही परेशानी को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने सांकेतिक तौर पर चूल्हे पर चाय और रोटियां बनाकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार के बहु प्रचारित अमृत काल में लोग गैस उपलब्ध नहीं होने के चलते चूल्हा जलाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल महिलाएं हाथों में मिट्टी के चूल्हे भी लिए थीं। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ गैस संकट और महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी भी की गई। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए भाजपा मुख्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़े, लेकिन पुलिस ने कुछ ही दूरी पर सभी को रोक दिया और वाहनों में भर कर आईपी स्टेट थाने पहुंच...