हाजीपुर, अप्रैल 11 -- हाजीपुर। सं.सू. रसोई गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण दिल्ली, मुंबई, गुजरात और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर छोटे कारोबारियों, दिहाड़ी मजदूरों और बाहर से आकर काम करने वाले कामगारों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा है। गैस की किल्लत के चलते होटल, ढाबे, ठेले और छोटे खाद्य व्यवसाय लगभग ठप पड़ गए हैं, जिससे हजारों लोगों की रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि बड़ी संख्या में कामगार अब महानगरों को छोड़कर अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। इसका सीधा असर रेलवे स्टेशनों पर देखने को मिल रहा है। हाजीपुर जंक्शन पर पिछले कुछ दिनों से बाहर से आने वाले यात्रियों की भीड़ में लगातार इजाफा हो रहा है। खासकर दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या सामान्य से ...