लखनऊ, मार्च 11 -- राजधानी के बाजारों में गैस सिलेंडर की किल्लत अब खुलकर सामने आने लगी है। बुधवार को हजरतगंज और लालबाग इलाके की होटल, चाय और पूड़ी-कचौड़ी की दुकानों की पड़ताल में पता चला कि अधिकांश प्रतिष्ठान गैस संकट से जूझ रहे हैं। हालात यह हैं कि कहीं चाय और पूड़ी अब कोयले की भट्टी पर बन रही है तो कहीं बचे सिलेंडर से रेस्टोरेंट व दुकान चलाई जा रही है। कई दुकानदारों ने बताया कि उनके पास सिर्फ दो से चार दिन का गैस स्टॉक बचा है। इसके बाद या तो पूरी तरह भट्टी का सहारा लेंगे या फिर दुकान बंद कर देंगे। --------भट्टी पर बनने लगा छोटा भटूरालालबाग के मशहूर सरदार जी छोले भटूरे की दुकान पर अब गैस चूल्हे की जगह कोयले की भट्टी धधक रही है। पहले जहां भटूरे गैस चूल्हे पर बनते थे, वहीं अब कढ़ाई भट्टी पर चढ़ी मिली। इसके मालिक चरणजीत सिंह ने बताया कि गैस ...