कोडरमा, जून 14 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर बनी असहज स्थिति के बीच झुमरी तिलैया में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। शहर के करीब तीन हजार घरों तक पीएनजी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि वर्तमान में लगभग 800 उपभोक्ताओं को यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। परियोजना के तहत कुल 132 किलोमीटर गैस पाइपलाइन बिछाई जानी है, जिसमें से 110 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य इसी माह निर्धारित किया गया है। अब तक लगभग 40 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। इसके बाद शहर के झंडा चौक, अड्डी बंगला, पूर्णिमा टॉकीज, डॉक्टर गली सहित कई वार्डों में जुलाई माह से गैस आपूर्ति शुरू किए जाने की तैयारी है। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के मार्च 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है。

कई इलाको...