गैस संकट की अफवाहें बेबुनियाद, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध एलपीजी सिलेंडर
कटिहार, मार्च 24 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। मध्य पूर्व में चल रहे विवाद के बीच गैस आपूर्ति को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को जिला प्रशासन ने पूरी तरह खारिज किया है। प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने बताया कि जिले के तीनों अनुमंडलों में कुल 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर कार्यरत हैं, जिनके पास वर्तमान में 24,316 घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं। 22 मार्च को 5,954 बुकिंग के विरुद्ध 6,086 सिलेंडरों की आपूर्ति की गई, जो पर्याप्त उपलब्धता को दर्शाता है। इसके अलावा 888 व्यावसायिक सिलेंडर भी एजेंसियों के पास मौजूद हैं।प्रशासन के अनुसार 23 मार्च को भी 4,537 घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.