देहरादून, मार्च 12 -- देहरादून। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने केंद्र सरकार की नीतियों को देश में गहराते गैस संकट और महंगाई का जिम्मेदार ठहराया है। सीपीएम सचिव अनंत आकाश ने कहा कि इजरायल-ईरान युद्ध और सरकार के अमेरिका के प्रति नतमस्तक रवैये के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी चरम पर है। आरोप लगाया कि राजधानी देहरादून में घरेलू गैस सिलेंडर ढाई हजार और कमर्शियल सिलेंडर चार हजार रुपये तक में बिक रहे हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत से जनता को लूटा जा रहा है। सीपीएम ने बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने और कालाबाजारी रोकने की मांग करते हुए उग्र जन-आंदोलन की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.