मऊ, मार्च 17 -- मऊ, संवाददाता। विकास भवन परिसर में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा मजदूरों के लंबित भुगतान, रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय और गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्य विकास अधिकारी(सीडीओ) के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगभग एक करोड़ मनरेगा मजदूरों को पिछले 75 दिनों से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। उनका दावा है कि वर्तमान में करीब दो हजार करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है, जिससे मजदूरों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले संविदा कर्मी रोजगार सेवकों की स्थिति पर भी प्रकाश डाला। प्रदेश में कार्यरत ल...