हमीरपुर, मार्च 29 -- हमीरपुर, संवाददाता।गैस संकट के बीच लकड़ी का चूल्हा जाना भी चुनौती भरा हो गया है। अचानक से लकड़ी के दामों में प्रति कुंतल 500 रुपए की बढ़ोत्तरी हो गई है। टाल वाले एक अप्रैल से लकड़ी के दामों में हजार रुपए प्रति कुंतल और बढ़ोत्तरी होने का दावा कर रहे हैं। इससे चूल्हे की रोटी खाने के लिए भी मुश्किलें खड़ी होती दिख रही हैं। शहर में गिने-चुने लकड़ी के टाल बचे हुए हैं। जहां खास मौकों पर ही लकड़ी की खरीददारी करने वाले पहुंचते हैं। गैस संकट से पूर्व शहर में अलग-अलग किस्म की जलाऊ लकड़ी छह सौ से लेकर हजार रुपए प्रति कुंतल की दर से आसानी से उपलब्ध हो जाती थी। मगर अब यही लकड़ी की कीमत 1500 रुपए प्रति कुंतल पहुंच गई है। एक टाल वाले ने बताया कि आज अगर कोई बयाना देता है तो उसे दो दिन तक तो 1500 रुपए प्रति कुंतल की दर से लकड़ी उपलब्ध करा देंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.